Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जेल में वसूली रुकी तो बिरयानी बंद

Advertisement
Advertisement

 जेल के सारे वीआइपी भी ले रहे सरकारी खाने का स्वाद

 प्राइवेट कैंटीन, अलग चूल्हा व घर से खाना पहुंचाना भी बंद

Amit Sinha Dhanbad : धनबाद जेल में इन दिनों प्रशासन का डंडा खूब बोल रहा है. बिरयानी और लजीज व्यंजन खाकर जेल की कैद गुजारने वालों को अब वाकई सरकारी खाने का स्वाद मिल रहा है. बिरयानी बंद है और चना-गुड़ से पेट पूजा हो रही है. ऐसे में धनबाद जेल के कैदी किस्मत को कोस रहे हैं, लेकिन करें भी क्या करें, खुद ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है. वर्ना पैसे के दम पर धनबाद जेल में क्या सुविधा नहीं थी. जी हां, कभी धनबाद जेल में सुविधाओं का अंबार था. सिर्फ रुपये गिराने की देर, बाहरी दुनिया के कई सुख सुविधाएं जेल के अंदर भी उपलब्ध थे. इसी बीच कैदियों ने जेल में बंद यूपी के शूटर अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया. फिर जेल के अंदर की तमाम बातें बाहर आ गई. ढेर सारे खुलासे हुए लेकिन फिर प्रशासन ने कड़ाई बरतनी शुरू की. अब जेल के अंदर प्राइवेट कैंटीन बंद की जा चुकी हैं. इस प्राइवेट कैंटीन में सुबह का नाश्ता, चाय-पान और खाना सबकुछ उपलब्ध था. पैसे देकर जेल के बजाय यहीं खाना पसंद करते थे. अब ये सुविधा बंद की जा चुकी है. इसके अलावा खास कैदियों के लिए जेल के अंदर अलग खाना बनाने का रिवाज था, यानी बाहर से अनाज, चिकन, मटन आदि सामान मंगवा कर अपने पसंद का खाना बनवाते और खाते थे. दर्जनों चूल्हे जलते थे और उनमें मटन, मुर्गा, बिरयानी आदि पका करते थे. अब ये भी सुविधा खत्म हो गई. पहले घर से भी त्योहार या खास मौकों पर खाना जेल के अंदर जाने दिया जाता था, वो भी अब पूरी तरह से बंद है. कुछ कैदी तो ऐसे थे, जिनका प्रतिदिन खाना घर से ही जाता था. ऐसे में अब सारे कैदियों के लिए एक ही तरह का खाना, जो जेल प्रबंधन की तरफ से दिया जाता है, वही खाना सबको उपलब्ध है और कैदी उसी से पेट भर रहे हैं.इसके अलावा घंटे के दर पर मोबाइल से घरों में बात करने और वीडियो कॉलिंग तक की सुविधा भी फिलहाल बंद है. यहां तक की एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. समय से वार्ड से बाहर निकलना और समय पर वार्ड में प्रवेश करना पड़ रहा है. जेल में मुलाकातियों के लिए सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही मौका दिया जा रहा है. ऐसे हालात में कैदी बोल रहे हैं कि वाकई अब धनबाद मंडल कारा में कैदी जेल में हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-audio-of-baghmara-co-clerk-asking-for-mobile-phone-as-bribe-goes-viral/">धनबाद

: बाघमारा सीओ के क्लर्क का घूस में मोबाइल मांगते ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही