Search

 
 
 

बिश्केक :  पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन सहित कई नेताओं से मिले

International News  : आज सोमवार को बिश्केक में पीएम मोदी का नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी रहा. प्रधानमंत्री मोदी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुलाकात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ  हुई. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. जानकारों ने दोनों नेताओं की बैठक को बहुत ही खास करार दिया है. अहम बात यह है कि  पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है.
 
पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति से मिले

International News  : पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी कर कल रात बिश्केक (किर्गिस्तान) पहुंचे. यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और भारतीय समुदाय से बातचीत की. जान लें कि पीएम मोदी बिश्केक में आयोजित SCO समिट में भाग लेने पहुंचे हैं. 

 

 
आज सोमवार को बिश्केक में पीएम मोदी का नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी रहा. प्रधानमंत्री मोदी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुलाकात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ  हुई. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. जानकारों ने दोनों नेताओं की  बैठक को बहुत ही खास करार दिया है. अहम बात यह है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है.
 

पीएम मोदी ने यहां आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से भी मुलाकात की है. पीएम  रक्षा मंत्रालय(किर्गिस्तान) के कैप्टन तालाइबेक से भी मिले.उन्होंने भारतीय पीएम से मिलने पर  खुशी का इजहार किया. 


किर्गिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की.  किर्गिस्तान योग फ़ेडरेशन के प्रेसिडेंट डैनिल रायकोव  पीएम से मिले. उन्होंने पीएम  मोदी से मिलकर  खुशी जताई   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही