Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिशप थियोडोर ने चेतमा के कलवारी पहाड़ पर क्रूस यात्रा की

Ranchi : डालटनगंज के बिशप थियोडोर ने प्रभु यीशु की याद में शुक्रवार को चेतमा पल्ली स्थित कलवारी पहाड़ पर क्रूस लेकर यात्रा की. दोपहर तीन बजे पल्लीवासी पहाड़ के नीचे एकत्र हुए. सभी बिशप थियोडोर के साथ क्रूस लेकर पहाड़ पर चढ़े. पहाड़ की चोटी पर पवित्र शुक्रवार की प्रार्थना की गई. बिशप थियोडोर ने अपने संदेश में कहा कि यीशु मानव जाति से बहुत प्यार करते हैं. चाहते हैं कि हम सभी एक दूसरे को वैसे ही प्यार करें.आज हम सभी अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के क्रूस ढोते हैं. जैसे - नशा पान, चोरी, मारपीट, झूठ, ईष्या, अज्ञानता, अल्प विश्वास और अकेलापन. इससे हमें खुद उबरना है. इस मौके पर बिशप थियोडोर के साथ बिशाप सेक्रेटरी फादर प्रदीप बखला, पल्ली पुरोहित फादर जेवियर कंडुलुना, फादर बिलयाम, फादर सुरेश तिर्की. अमरदीप ब्रा. टोबियस धर्मबहने और ख्रीस्त विश्वासियों शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – कुर्मी">https://lagatar.in/rail-stop-movement-of-kurmi-community-13-trains-will-be-canceled-on-8th-april/">कुर्मी

समाज का रेल रोको आंदोलन, 8 अप्रैल काे रद रहेंगी 13 ट्रेनें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही