Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिस्मिल्लाह खां की नातिन से गैंगरेप, सीएम योगी से न्याय की गुहार

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की नातिन से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सीएम से की है. सीएम योगी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.

2019 में हुई थी गैंगरेप की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में 2019 में गैंगरेप की घटना हुई. पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गों हसन जमाल, हसन कमाल, हसन फराज, हसन जाहिद पर लगाया था. पीड़िता ने कहा कि कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है. जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं मिल पा रही है. यहां तक आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के साथ एसिड अटैक की धमकियां दे रहे हैं. सभी आरोपी चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारे गए मेराज के साथी भी बताए जा रहे हैं. आज पीड़िता न्याय की गुहार लगाने सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार पहुंची, जिसके बाद आश्वासन मिला है कि कार्यवाही की जाएगी. इसे भी पढ़ें- जो">https://lagatar.in/joe-biden-gave-advice-to-ashraf-ghani-to-change-the-image-the-matter-of-14-minutes-on-the-phone-was-revealed/">जो

बाइडन ने अशरफ गनी को छवि बदलने की दी थी नसीहत, 14 मिनट फॉन पर हुई बात का खुलासा!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही