Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर : मोबाइल फोन सुरक्षा पर रुचि नरेंद्रन बोली, आज के बच्चे को टेक्नोलॉजी का व्यवहारिक ज्ञान अधिक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील के सहयोग से जुस्को स्कूल साउथ पार्क (जेएसएसपी) ने शनिवार को ‘सेफ’ की ओर से मोबाइल फोन सुरक्षा पर ऑनलाइन टॉक शो का आयोजन किया. सेफ की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, और टाटा स्टील इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी एंड डेटा प्राइवेसी के हेड अनुज कुमार ने सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित किया. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने कहा कि इस अशांत समय में किशोरवय युवाओं के लिए इस तरह की सुरक्षा पहल समय की मांग है. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. रुचि नरेंद्रन ने कहा कि स्कूल बंद होने और सख्त रोकथाम उपायों ने विद्यार्थियों को सीखने, मनोरंजन और बाहरी दुनिया से जुड़ने के लिए टेक्नोलॉजी और डिजिटल समाधानों पर निर्भर बना दिया है, लेकिन सभी बच्चों के पास ऑनलाइन के खतरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और संसाधन नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस बार ‘सेफ’ द्वारा एक नई पहल की गई है. विद्यार्थी इस कार्यक्रम के सह-मेजबान हैं, क्योंकि आज के बच्चे को टेक्नोलॉजी का व्यवहारिक ज्ञान अधिक है और वे अपने माता-पिता का मार्गदर्शन कर सकते हैं.

11वीं की दो छात्राओं ने मोबाइल फोन सुरक्षा की दी जानकारी

जेएसएसपी की कक्षा 11 की दो छात्राओं स्नेहा शर्मा और अमीषा पाल ने एक प्रस्तुति के माध्यम से किशोर-किशोरियों को मोबाइल फोन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया. अनुज कुमार ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों  द्वारा पोस्ट किए गए सवालों के जवाब दिए. विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन और ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे, जैसे - इंटरनेट बैंकिंग सुरक्षित है या नहीं, क्या बैटरी में लो सिग्नल यूजर्स के लिए हानिकारक है, क्या स्मार्ट फोन को एंटी वायरस प्रोटेक्शन की जरूरत होती है आदि. अनुज कुमार ने उनका उचित मार्गदर्शन किया और इन विषयों पर अपने विशेषज्ञ विचार भी साझा किए.

30 स्कूलों के प्रिंसिपल व शिक्षक हुए शामिल

सत्र में ‘सेफ’ कोर कमेटी की सदस्य वर्षा डागा और अंजलि कांत समेत 30 स्कूलों के प्रिंसिपल, को-ऑर्डिनेटर, शिक्षक और 800 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. ‘सेफ’ की ओर से जुस्को स्कूल साउथ पार्क की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रदीप कुमार यादव, कांट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट, आरएम, पीसी ऐंड एसपीसी, टाटा स्टील ने स्कूलों और ‘सेफ’ के बीच समन्वय में सहायता की. अंत में अंजलि कांत, कोर कमेटी मेंबर, सेफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही