Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर : मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला तुलसी भवन में शुरू

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/MAHILA-MUNCH-300x98.jpg"

alt="" width="300" height="98" /> Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला बिष्टुपुर तुलसी भवन में सोमवार से शुरू हुआ. इसका समापन बुधवार को होगा. मेला का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर सुधा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है. मंच की अध्यक्ष सीमा जवानपुरिया एवं सचिव रानी अग्रवाल ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक चलेगा. प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन लकी ड्रॉ का आयोजन होगा. जीतने वाले लकी वीनर को पुरस्कार दिया जाएगा. प्रदर्शनी में दुर्गा पूजा और दीपावली से संबंधित सामान उचित दाम पर उपलब्ध है.

नेत्रदान के प्रति लोगों को महिलाएं कर रहीं जागरूक

कोविड को ध्यान में रखते हुए मेला में आने वाले सभी लोगों के लिए सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई है. जो मास्क पहनकर कर नहीं आ रहे हैं उन्हें मंच की तरफ से निःशुल्क मास्क भी दिया जा रहा है. इस दौरान मेले में आए हुए सभी लोगों से नेत्रदान की अपील मंच की महिलाएं कर रही हैं. जो लोग अपनी स्वीकृति दे रहे हैं. मौके पर ही उनका फॉर्म भी भरा जा रहा है. प्रदर्शनी को सफल बनाने में लता अग्रवाल, जया डोकानिया, बीना खिरवाल, संतोष धूत, किरण देबुका, सुशीला खिरवाल, बीना अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, ममता जालान, गीता मुरारका, बबीता, संतोष नरेडी, सीमा अग्रवाल, शिल्पी, कंचन खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, आशा अग्रवाल, सरोज चेतानी, रोहिणी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल आदि महिलाएं प्रयासरत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही