Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप के कर्मचारी की लाश जुगसलाई रेल लाइन के पास मिली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में रेल लाइन किनारे बुधवार तड़के एक युवक की लाश मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया. आधार कार्ड से मृतक की पहचान एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी निवासी पप्पू शर्मा (37 वर्ष) के रूप में की गई. सुबह 4.30 बजे उसकी पत्नी को पुलिस ने फोन पर घटना की जानकारी दी. वह अपने भाई के साथ जुगसलाई थाना आई. वहां पत्नी गीता देवी शव देख आपा खो बैठी. शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है. गीता देवी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
पति बिष्टुपुर तिवारी बेचर पेट्रोल पंप में हवा भरने का काम करते थे. वे कल दोपहर 12.30 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे. उनकी बाइक पंप में ही मिली है. बहरहाल, यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच में कर रही है. पप्पू के दोस्त रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के विक्की सिंह ने कल ही उसके लापता होने की बात कही थी. भाजपा नेता सुशील पांडे ने मौके पर घर वालों को सांत्वना दी और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही