Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर : सीएच एरिया से सुबह महिला का अपहरण, कुछ ही घंटों में झींकपानी पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : प्रेम प्रसंग के मामले में सोमवार को लड़की के परिजनों ने लड़के की मां जमा देवी का अपहरण कर लिया. अपहर्ता लगभग 10 बाइक, एक इनोवा कार और अन्य सफेद रंग की कार पर सवार होकर आए थे. घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के सिंहभूम संयोजक जनार्दन पांडेय, दीपक बिस्वास और अन्य नेताओं ने बिष्टुपुर थाना पहुंच कर प्रदर्शन किया और पुलिस से मोबाइल नंबर ट्रेस करवाया. पुलिस ने ट्रेस कर महिला को झींकपानी में अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वा लिया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु रावत ने बताया कि महिला को झींकपानी में अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है. उन्हें पुलिस लेकर जमशेदपुर आएगी और मंगलवार को बयान लेगी. घटना बिष्टुपुर थाना के सीएच एरिया की है. सुबह लगभग एक दर्जन लोग सीएच एरिया स्थित साह आपार्टमेंट पहुंचे. सभी जमा देवी के घर में घुस कर उनकी बेटी संजीता दास का अपहरण करने लगे तो मां ने जमकर विरोध किया. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने जमा देवी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया और जबरन इनोवा कार में बैठाकर ले गए. घटना के समय उनके पति लखन दास ड्यूटी में थे. घटना की जानकारी उनकी बेटी ने फोन पर दी. वे घर पहुंचे और पूरी जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : रूपा">https://lagatar.in/cbi-is-investigating-whether-roopa-tirkey-was-threatened-or-not/">रूपा

तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं, जांच में जुटी CBI
उन्होंने घटना की जानकारी हिन्दू संगठनों को दी. वे हिन्दू संगठनों के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंचे. वहां महिला के घरवालों ने हिन्दू संगठन के सदस्यों के साथ प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार लखन दास का बेटा सचिन दास बड़बिल में काम करता है. वह वहीं की रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था. लगभग एक महीने पहले सचिन अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और शादी कर ली है. लड़की के परिजनों ने दोनों को काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने सचिन के घर वालों की जानकारी इकट्ठा की और जमशेदपुर पहुंच गए. उन्होंने महिला का अपहरण करते समय धमकी भी दी कि लड़का-लड़की को उन्हें जल्द नहीं सौंपा तो परिणाम खराब होगा. इस मामले में थाना पहुंचे जनार्दन पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस जल्द ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए. कुछ दिन पूर्व टेल्को थाना क्षेत्र में भी ऐसी घटना हो चुकी है. मौके पर बजरंग दल के कन्हैया पांडेय, राजेश चौबे, अजय वर्मा, कन्हैया प्रसाद और हिन्दू संगठनों के अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही