Search

 
 
 

बीआईटी मेसरा में डेटा प्रबंधन पर पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

 
Ranchi : बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में डीएमबीए 2023 व्यवसाय के साथ डेटा प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बीआईटी के कुलपति प्रो.डॉ इंद्रनील मन्ना शामिल हुए. इस अवसर पर प्रतिभागियों व आयोजन समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ इंद्रनील ने कहा कि हम इस क्षेत्र में और योजनाओं को लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डीन अनुसंधान, नवाचार और उधमिता विभाग डॉ सी रंगेनाथन ने बताया की आपके जीवन में डीएमबीए का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अमृता सरकार, सुबोजीत पॉल, स्वाति मिंज, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार आलोकित, शांतनु सिन्हा, अदिति वर्मा,श्रिष्टी आंनद, इशिका सिंह आस्था कुमारी सहित स्नातक और स्नातकोत्तर के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-dr-shyama-prasad-mukherjee-university-celebrated-munshi-premchand-jayanti/">रांचीः

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में मना मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही