Search

BIT के स्टूडेंट्स ने ई-वेस्ट अवेयरनेस पर प्रस्तुत किया मॉडल

Ranchi: बीआईटी लालपुर सेंटर में ई-वेस्ट अवेयरनेस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें कचरे को दोबारा कैसे उपयोग में लाना है, इसपर छात्र-छात्राओं में मॉडल प्रस्तुत किया. मॉडल प्रजेंटेशन में बीआईटी के बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में खराब सीडी केसेट का उपयोग कर डिजाइन बनाया गया था. एक छात्रा ने सीडी कैसेट से पक्षी बनाया था. रांची नगर निगम और कोलकाता की हुलादेक रीसाइक्लिंग कंपनी के प्रतिनिधियों ने ई-वेस्ट और पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया. छात्रों ने कहा कि वेस्टेज को पॉल्यूशन नहीं सोल्यूशन समझना है. इस कार्यक्रम में बीआईटी लालपुर की डायरेक्टर डॉ वंदना भट्टाचार्य, रांची नगर निगम के शहर प्रबंधक रुपेश रंजन, सहायक पब्लिक हेल्थ ऑफिसर किरण कुमारी शामिल रहे. कार्यक्रम के आयोजन में डॉ आशुतोष मिश्रा, अरुणिमा, शिवम, पूजा, जाहिद, सिमरन, उल्लेख और अर्चिता का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें- नीरा">https://lagatar.in/neera-yadav-protested-outside-the-house-protesting-against-the-transfer-of-koderma-mining-institute/">नीरा

यादव ने सदन के बाहर दिया धरना, कोडरमा खनन संस्थान के स्थानांतरण का विरोध
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp