Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bitcoin ने 51 हजार डॉलर के लेवल को किया क्रॉस, 2 दिनों में 4 फीसदी की बढ़त, 24 घंटे में Shiba 16.17 फीसदी उछला

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है. फाइनेंशियल मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट से बिटकॉइन 51 हजार के लेवल को पार कर गया. यह दो सप्ताह के उच्चतम स्तर को पार कर गया है. बीते 24 घंटे में क्रिप्टो के मार्केट कैप में 4.25 फीसदी की तेजी आयी है. इसका मार्केट कैप 106 बिलियन बढ़कर 2.5 ट्रिलियन हो गया है.

4,100 के स्तर के पार पहुंची दूसरी सबसे बड़ी करेंसी ईथर

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 4 फीसदी का उछाल आया है. वहीं दूसरी सबसे बड़ी करेंसी ईथर 4,100 के स्तर का पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन 5.51 फीसदी की बढ़त के साथ 51110 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. सात दिनों में इसमें 7.12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. हालांकि पिछले एक घंटे में इसमें 0.35 फीसदी की गिरावट आयी है. इसे भी पढ़े : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-night-curfew-in-up-from-december-25-only-200-people-allowed-in-marriage-ceremony/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : 25 दिसंबर से यूपी में नाइट कर्फ्यू, शादी समारोह में 200 लोगों को ही इजाजत

24 घंटे में ईथर 3.49 फीसदी हुआ मजबूत

ईथर की बात करें तो इसमें 3.49 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है. इसकी कीमत 4101.51 डॉलर हो गयी है. एक सप्ताह में ईथर में 3.29 फीसदी की बढ़त देखी गयी. पिछले 24 घंटे में Binance Coin में 2.41 फीसदी का उछाल आया है. इसकी कीमत बढ़कर 544.62 डॉलर हो गयी है. 7 दिनों में करेंसी में 3.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. लेकिन एक घंटे में यह 0.36 फीसदी  टूटा है. इसे भी पढ़े : नये">https://lagatar.in/do-these-7-important-tasks-before-the-new-year-otherwise-you-will-be-worried/">नये

साल से पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना होंगे परेशान

7 दिनों में 19.76 फीसदी उछला  XRP

Cardano  की कीमत 7.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1.44 डॉलर हो गयी है. एक सप्ताह में इसमें 16.02 फीसदी का उछाल आया है. एक घंटे में इसमें 0.81 फीसदी की गिरावट आयी है. जबकि बीते 24 घंटे में XRP में 2.61 फीसदी की गिरावट आयी है. एक घंटे में यह 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 0.9698 डॉलर पर पहुंच गयी है. हालांकि 7 दिनों में इसमें 19.76 फीसदी का उछाल आया है.

केवल Terra में आया 1.07 फीसदी का उछाल

Terra  की बात करें तो एक घंटे में इसमें 1.07 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इसकी कीमत बढ़कर 99.33 डॉलर हो गयी है. बीते 24 घंटे में इसमें 12.94 फीसदी और सात दिनों में 53.63 फीसदी की मजबूती आयी है. इसे भी पढ़े : फारूक">https://lagatar.in/farooq-abdullah-said-in-modis-india-being-a-muslim-is-a-crime-government-is-making-india-communal/">फारूक

अब्दुल्ला ने कहा, मोदी के भारत में मुस्लिम होना गुनाह! सरकार भारत को सांप्रदायिक बना रही

7 दिनों में 21.41 फीसदी उछला Avalanche

Polkadot  में फिलहाल 0.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी कीमत 28.79 हो गयी है. 24 घंटे में इसमें 3.85 फीसदी और सात दिनों में 10.81 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. बीते एक घंटे में Avalanche में 0.21 फीसदी और 0.86 फीसदी की गिरावट आयी है. इसमें 119.77 डॉलर हो गयी है. हालांकि 7 दिनों में इसमें 21.41 फीसदी की तेजी आया है. इसे भी पढ़े : बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-32-people-burnt-alive-due-to-fire-in-ferry-more-than-100-people-scorched/">बांग्लादेश

: फेरी बोट में आग लगने से 32 लोगों के जिंदा जलने की खबर, 100 से ज्यादा लोग झुलसे

24 घंटे में Shiba में 16.17 फीसदी की आयी तेजी

Dogecoin में 0.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी कीमत 0.1814 डॉलर हो गयी है. 24 घंटे में इसमें 3.52 फीसदी और 7 दिनों में 4.19 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. Shibainu में 1.20 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसकी कीमत घटकर 0.0000385 डॉलर हो गयी है. 24 घंटे में Shiba में 16.17 फीसदी और सात दिनों में 17.15 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : आरबीआई">https://lagatar.in/rbi-extends-deadline-for-tokenization-e-commerce-platforms-will-not-be-able-to-save-card-details-after-june-30/">आरबीआई

ने टोकनाइजेशन की डेडलाइन बढ़ायी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 30 जून के बाद सेव नहीं कर पायेंगे कार्ड डिटेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही