Search

 
 
 

पलामू: जन आशीर्वाद रैली में बिटू ने हेमंत सरकार को सराहा

 
Medininagar: पांकी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक बिटू सिंह के नेतृत्व में जन आशीर्वाद रैली कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम से पूर्व लेस्लीगंज से आशीर्वाद रैली प्रारम्भ किया गया. जिसके बाद पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान विशाल जनसभा हुई. पांकी के पूर्व विधायक बिटू सिंह ने जनसभा को संबोधित किया. साथ ही जनता से आग्रह किया कि उन्हें आशीर्वाद दे, ताकि वे फिर से विधायक बन कर जनता की समस्या से उन्हें निजात दिला सके. बिटू सिंह ने इंडिया गठबंधन की हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल को सराहा. वहीं भाजपा पर जमकर निशाना साधा. बिटू ने वर्तमान विधायक शशि भूषण मेहता पर भी जमकर निशाना साधा. कहा सिर्फ और सिर्फ इन पांच सालों में पांकी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा किया है. सिर्फ जनता को आपस में लड़वाने का काम किया है .उन्होंने वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी घोटाले और सुचित्रा हत्याकांड में भी शामिल है. लेकिन जनता के बीच खुद को पाक साफ बताती है. ये जनता सब जानती है. उन्होंने कहा कि आज पांकी खतरे में है. हमलोगों का नारा है, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है. वहीं वर्तमान विधायक का नारा है नफरत के बाजार में नफरत को पैदा करना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा आज पांकी में पिछड़ा, दलित, आदिवासी व विशेष समुदाय को लड़ाने का काम कर रहे हैं. वहीं आशीर्वाद रैली कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बिटू सिंह से जनता से आग्रह किया कि इस विधानसभा चुनाव मे उनका साथ दें और उन्हें फिर से एकबार विधायक बनायें. ताकि वे अपने पिताजी स्व बिदेश सिंह के तरह क्षेत्र मे विकास कर जनता के दिल में बस सकें. मौके पर मेदिनीनगर के पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, उदय सिंह, ईश्वरी यादव, सोनू खान, उप प्रमुख पंचम कुमार, शिवकुमार यादव एवं हज़ारो की संख्या मे कांग्रेस समर्थक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - फ्रांस">https://lagatar.in/netanyahu-furious-over-french-president-macrons-statement-says-he-should-be-ashamed-israel-will-win-even-without-him/">फ्रांस

के राष्ट्रपति मैक्रां के बयान पर भड़के नेतन्याहू, कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उनके बिना भी इजरायल जीतेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही