Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार और चंडीगढ़ महापौर चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी का एक दूसरे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और इस्तीफे की मांग की . केजरीवाल ने कहा,  हमने सुना था कि भाजपा चुनावों में धांधली करती है.  लेकिन कभी कोई सबूत नहीं मिला.  अब वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़े गये.     New Delhi :  भ्रष्टाचार और चंडीगढ़ में हुए महापौर पद के चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने   दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक दूसरे से कुछ सौ मीटर पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़कों पर बड़े पैमाने पर बैरिकेड लगा दिये गये और पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गयी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोनों दलों के कार्यालयों के बीच महज 800 मीटर की दूरी है

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा मुख्यालय के सामने चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में धोखाधड़ी के खिलाफ जबकि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दूसरे के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की योजना बनाई थी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स और पुलिसकर्मियों की भारी मौजूदगी के कारण हालांकि दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने विरोध स्थलों तक नहीं पहुंच सके. दोनों दलों के कार्यालयों के बीच महज 800 मीटर की दूरी है. पुलिस ने कहा कि सिर्फ मध्य दिल्ली में ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाय रखने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर भी इंतजाम  किय गये हैं.

राम निवास गोयल और उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल  नजरबंद  

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हरियाणा से सिंघू सीमा होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले आम आदमी पार्टी के कम से कम 27 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया. प्रदर्शनकारियों को नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में ले जाया गया. सत्यापन के कुछ घंटों बाद हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ा जायेगा. इस बीच, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि न केवल उसके कार्यकर्ताओं को, बल्कि विधायकों और पार्षदों सहित उसके कुछ नेताओं को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोकने के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया अथवा हिरासत में ले लिया गया. दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल को घर में नजरबंद कर दिया गया है.

पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है न कि अराजकता फैलाना

राजौरी गार्डन, बिजवासन, छतरपुर और कृष्णा नगर के विधायक तथा लक्ष्मीनगर, बादली, त्रिनगर, मोती नगर एवं तिमारपुर के पार्षदों को भी उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा, पुलिस को इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्होंने कहा, पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है न कि अराजकता फैलाना. जिस तरह पुलिस लोगों को गिरफ्तार कर रही है और रोक रही है, ऐसा लगता है जैसे वे लोगों को अराजकता फैलाने के लिए उकसा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है . पार्टी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह चंडीगढ़ महापौर के चुनाव में धांधली कर सकती है, तो वह विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किसी भी हद तक जा सकती है.

विरोध प्रदर्शन में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए

उन्होंने कहा, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में वोट चोर करते हुए कैमरे पर पकड़ी गयी. चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस-आप गठबंधन को हराकर सभी पदों पर जीत हासिल की. केजरीवाल ने प्रदर्शन के दौरान कहा, पिछले कुछ वर्षों में, हमने सुना था कि भाजपा चुनावों में धांधली करती है. वे ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करते हैं, मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवा देते हैं, लेकिन कभी कोई सबूत नहीं मिला. वे चंडीगढ़ में वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़े गये.   विरोध प्रदर्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान भी शामिल हुए. इससे पहले दिन में, ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा था, चंडीगढ़ महापौर चुनाव में पहले वोट चोरी हुए थे. अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध करने आ रहे लोगों को दिल्ली भर में विभिन्न स्थानों पर रोका जा रहा है.

भाजपा ने केजरीवाल और उनकी सरकार पर हमला बोला

वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपनी पार्टी के कार्यालय के सामने झंडे लहराते हुए और केजरीवाल की आलोचना करने वाली तख्तियां और पोस्टर लेकर एकत्र हुए. भाजपा ने केजरीवाल और उनकी सरकार पर हमला बोलते हुए उन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और दिल्ली के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की . दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है. हर दिन सरकार का एक घोटाला लोगों के सामने उजागर हो रहा है.  आप कार्यालय के आसपास के दृश्य के बारे में बताते हुए गोपाल राय ने कहा कि इसे पुलिस ने ‘किले’ में बदल दिया है.

आप स्वयंसेवकों से भरी बसों को रोका  जा रहा है

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि यह पुलिस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन है. कई जगहों पर हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं. इससे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग की गयी है. आप स्वयंसेवकों से भरी बसों को रोका  जा रहा है. सैकड़ों अर्धसैनिक बल आप कार्यालय के बाहर हैं. उन्होंने पूछा, ‘‘भाजपा चंडीगढ़ महापौर चुनाव को लेकर विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है.कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो बयान में पूछा कि क्या भाजपा केजरीवाल से डरी हुई है. उन्होंने कहा, पूरे देश ने देखा कि कैसे चंडीगढ़ महापौर चुनाव में भाजपा ने वोट चुराये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही