Search

 
 
 

हरियाणा में 48 सीटों पर जीत के साथ फिर भाजपा की नायब सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें...

 
 NewDelhi :   हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा द्वारा जीत दर्ज किये जाने की खबर है.   कांग्रेस के खाते में महज 37 सीटें आयी हैं. इंडियन नेशनल लोकदल का बात करें तो उसे सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है, 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई हैं.  अन्य दलों को सुपड़ा साफ हो गया है   हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर कांग्रेस सहित अन्य दलों को चौंका दिया है. राजनीतिक हलकों में भी भाजपा की जीत को करिश्माई जीत माना जा रहा है.

इस जीत से सीएम नायब सिंह सैनी  का कद  पार्टी में  बढ़ गया 

इस जीत से सीएम नायब सिंह सैनी   का कद  पार्टी में  बढ़ गया है.  दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को भारी जीत मिलता दर्शाई जा रही थी. इसे झुठलाते हुए तस्वीर पूरी तरह बदल गई है,  हरियाणा में भगवा रंग फिर चढ़ गया है. उधर हरियाणा में भाजपा की जीत के साथ ही देश का सियासी पारा चरम पर है.  कांग्रेस अपनी हार की ठींकरा हमेशा की तरह ईवीएम पर ही फोड़ेत हुए चुनाव आयोग में शिकायत  करने की बात कही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही