मोदी सरकार में अनुसूचित जाति को मिला सम्मान : बीडी राम
मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि मोदी सरकार अनुसूचित जाति वर्ग को समर्पित है. ``ऐसा चाहू राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बडो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न`` संत शिरोमणि गुरु रविदास के इस दोहे को साकार किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के संकट काल में देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति नि:शुल्क 5 किलो अनाज देकर एवं देश के गरीबों को कोरोना का फ्री टीका लगाकर ``नर सेवा नारायण सेवा`` की भावना को पूर्ण करने का संवेदनशील फैसला लिया, जो आज तक निरंतर जारी है. पीएम मोदी का मानना है कि राष्ट्र का सशक्तिकरण तभी संभव है, जब समाज के सभी अंग सक्षम एवं सशक्त हो "अंत्योदय हमारा लक्ष्य है-पथ है-प्रण है" पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश एवं राष्ट्रीय समरसत्ता दिवस एवं 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करना अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति सम्मान को दर्शाता है. एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना भारत की एकता एवं अखंडता और एकीकरण के लिए जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. श्रद्धेय दीनदयाल के अंत्योदय का सपना प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में साकार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Indvs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने
इन्होंने भी किया संबोधित
पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने अपने संबोधन कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार दलित विरोधी है. जेएमएम कांग्रेस और राजद वाली राज्य सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है. आज के समय में राज्य में दलित खुद को अकेला और ठगा हुआ महसूस कर रहा है. लेकिन राज्य के सभी दलितों की आवाज और उनके हक अधिकार के लिए चट्टान की तरह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य सरकार और दलितों के बीच खड़ी है. मोर्चा के कार्यकर्ता अपने समाज के हक और अधिकार के लिए अपने खून की अंतिम बूंद तक लड़ने को तैयार हैं. अब समय आ गया है इस दलित विरोधी सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने के लिए पूरे राज्य के दलित संगठित होंं, आंदोलन का मार्ग अपनाते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के आलोक में अपना हक अधिकार छीन कर लें. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को लेकर देश आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर है. आने वाले दिनों में भारत एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनेगा. विधायक किशुनदास ने कहा कि मोदी सरकार समतुल्य भाव से सभी वर्ग के गरीब, निर्धन, शोषित, वंचित, दलित, आदिवासी व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं, जो अभूतपूर्व है. विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा हमेशा से संघर्ष के लिए कटिबद्ध है. विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में गरीब रो रहा, उसको सुनने वाला कोई नहीं है. विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि दलित महिलाओं का लगातार राज्य में अपमान हो रहा है और सरकार मूकदर्शक है. मेयर अरुणा शंकर, पूर्व विधायक जीतूचरण राम, झारखंड प्रभारी ब्रजमोहन राम, सीताराम, जवाहर पासवान, शिवधारी राम, रंजन भारती, रंजन पासवान, विमल बैठा, प्रभात भुईयांं, ध्रुव, हरि, सीमा पासवान, कमलेश राम, पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, खुदा राम, कलेश्वर दास, विशाल बाल्मीकि, राजेंद्र पासवान, जोगेंद्र लाल, अनिल कुमार, गोविंद बाल्मीकी, शंकर रजक, सुनील पासवान, जितेंद्र राम, राकेश राम, राजीव लाल, नीरज कुमार, संदीप कुमार, बापी बाउरी, दीपक बैठा, कमलेश किशोर, समीर बाउरी, रामेश्वर राम, बबन पासवान, लक्ष्मण राम, राजेश पासवान, नीरज पासवान सहित सैकड़ों कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे. जिला कार्यालय नीचे कक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज और देश के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक भाजपा पलामू के नरेंद्र पांडे, उप महापौर मंगल सिंह, परशुराम ओझा, विपिन सिंह, विजय ओझा, शिवकुमार मिश्रा, सोमेश सिंह, ईश्वरी पांडे, संजय कुमार, संजय गुप्ता, राकेश तिवारी, श्याम बाबू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, ज्योति पांडे, भोला पांडे, अमित आनंद, सुशील सिंह, अनुज पांडे, पंकज तिवारी, जय दुबे, चेतन आनंद, स्मिता कुमारी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएमहेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]

Leave a Comment