Search

 
 
 

लोकसभा और गांडेय विस उपचुनाव को लेकर BJP-AJSU ने बनायी रणनीति

 
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों एवं गांडेय उपचुनाव पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. इस मुलाकात और चर्चा में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने चुनाव के सभी पहलु पर बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखा और समीकरणों को अपने पक्ष में करने के अपने अनुभव बताए. चर्चा के दौरान सहमति बनी कि चुनावों को लेकर दोनों दलों का संयुक्त निर्णय सामने आएगा. साथ ही समन्वय स्थापित कर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और एनडीए की जीत तय करने के लिए साझा रणनीति और कार्यक्रमों के साथ चुनावी मुहिम तेज की जाएगी. सभी बातों को केंद्र में रखकर दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करना ही मूल लक्ष्य है. उक्त बैठक आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड, रांची स्थित आवास पर हुई. इसे भी पढ़ें- IMD">https://lagatar.in/imds-forecast-clouds-will-rain-heavily-this-year-crop-will-be-good/">IMD

का अनुमानः इस साल जम कर बरसेंगे बादल, अच्छी होगी फसल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही