Search

 
 
 

भाजपा ने लगाया रेकी व फोन टेप का आरोप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi: प्रदेश भाजपा ने भाजपा नेताओं की रेकी करने और फोन टेप करने का आरोप लगाया है. इस मसले को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुकालात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के ईशारे पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा भाजपा नेताओं का फोन टेप कराया जा रहा है. नेताओं की रेकी भी की जा रही है. भाजपा नेताओं के यहां छापेमारी की भी योजना बनाई जा रही है. चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या भी कराई जा सकती है. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस मसले पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. इसे भी पढ़ें -बिग">https://lagatar.in/wild-card-entry-in-bigg-boss-18-kashish-and-digvijay-turned-the-game-of-the-housemates-upside-down/">बिग

बॉस 18 में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, कशिश और दिग्विजय ने पलटा घर वालों का गेम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही