Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन आगे, मेघालय में संगमा की एनपीपी सत्ता की ओर…

NewDelhi : पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा आसानी से बहुमत हासिल करती नजर आ रही है. नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाली एनडीपीपी आगे चल रही है. जबकि मेघालय में मौजूदा सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी आगे है. बता दें कि इन तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं. त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गये थे. वर्तमान में भाजपा की सरकार है, जबकि नगालैंड में भाजपा गठबंधन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है.

त्रिपुरा में सभी 60 सीटों पर रुझान आ गये हैं

खबर लिखे जाने तक त्रिपुरा में सभी 60 सीटों पर रुझान आ गये हैं. भाजपा 27,  कांग्रेस-लेफ्ट 18 और टीएमपी 13 सीटों पर आगे चल रही है. नगालैंड में भाजपा गठबंधन वाली एनडीपीपी 38, एनपीएफ 8 और कांग्रेस 2 और अन्य 13 सीटों पर आगे हैं. जबकि मेघालय में एनपीपी 27, कांग्रेस 5 और बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही