Search

 
 
 

भाजपा ने भी किया #60-_40 नाय चलतो का समर्थन

 
Ranchi : झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ बेरोजगार छात्र-छात्राओं का ट्विटर पर #60- 40_नाय_चलतो नाम का महाअभियान चल रहा है. इसका लाखों लोगों के साथ-साथ भाजपा ने भी समर्थन किया है. शुक्रवार शाम 5 बजे तक 3 लाख 74 हजार लोगों ने इस हैशटैग को ट्विट और रीट्विट किया है. सुबह 9 बजे से ही ट्विटर पर #60-_40_नाय_चलतो ट्रेंड करने लगा. हेमंत सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस हैशटैग को खूब रीट्विट किया. प्रदेश भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लिखा गया- “हेमंत सरकार द्वारा नियोजन नीति के नाम पर झूठे और फर्जी सर्वे की पोल खोलती ये झारखंडी युवाओं की ललकार. गद्दी छोड़ो हेमंत सरकार! #60-_40_नाय_चलतो.

झारखंडी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्विटर पर लिखा- हेमंत सरकार ने 3 साल झारखंडी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. फुट डालो और राज करो की राजनीति के कारण राज्य के युवाओं का कीमती 3 साल बर्बाद कर दिया और जब-जब युवा अपनी आवाज बुलंद करने सड़क पर उतरे, तो लाठी के दम पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की. #60-_40_नाय_चलतो.

बाबूलाल मरांडी ने ट्विट किया

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्विट किया- कोयला चोर, पत्थर चोर, बालू चोर, दारू चोर, ट्रांसफर चोर, जल, जंगल, जमीन चोर! #60-_40_नाय_चलतो की आवाज के साथ बेरोजगारों का ये सब स्लोगन आपको भले अच्छा लगता हो, हेमंत सोरेन जी, लेकिन देश-दुनिया के लोग आपके और झारखंड के बारे में क्या सोचते-कहते होंगे, कभी अकेले में बैठ कर सोचियेगा.

युवा आपके झांसे में नहीं आनेवाले- रघुवर

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर पर लिखा- हेमंत सरकार ने शुरू से ही युवा के साथ झूठ बोला है. पहले साल पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, नियुक्ति वर्ष... कितना झूठ बोलेंगे मुख्यमंत्री जी. सदन में कुछ और बोलते हैं, जनता के बीच कुछ और. अब युवा आपके झांसे में नहीं आनेवाले हैं और न ही डरने वाले हैं. #60-_40_नाय_चलतो. इसे भी पढ़ें – अलर्ट">https://lagatar.in/alert-energy-fair-will-be-held-on-saturday-problems-related-to-electricity-will-be-removed/">अलर्ट

: शनिवार को लगेगा ऊर्जा मेला, बिजली से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही