Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी और आजसू विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरना, OBC आरक्षण, JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले बीजेपी और आजसू विधायकों ने धरना दिया. विधायकों ने ओबीसी को 27% आरक्षण सहित जेपीएससी पीटी रद्द करने की मांग की. विधायकों ने  जेपीएससी पीटी की सीबीआई जांच की मांग की. बीजेपी और आजसू के धरना को देखकर ऐसा लगा कि  शीतकालील सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ेगा.

सीएम और मिथिलेश ठाकुर के बयान पर  जता रहे विरोध 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मिथिलेश ठाकुर के बयान पर बीजेपी विधायक ने विरोध जताया हैं. मुख्यमंत्री ने कहा था कि जेपीएससी का विरोध करने वाले लोग सभी लोग राज्य से बाहर के हैं. वही मिथिलेश ठाकुर ने कहा था कि विरोध करने वाले सभी लोग भाड़े से बुलाये गये हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/bjp-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विधायक लंबोदर महतो ने ओबीसी आरक्षण की मांग की 

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि ओबीसी के 27% आरक्षण को लागू करने की मांग पर धरने पर बैठे हैं. आजसू पार्टी अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के विरोधी नहीं है. लेकिन हेमंत सरकार ने अपने चुनावी वादों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने का जो वादा किया था.  वो 2 साल बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही