Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC व JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ बहरागोड़ा में भाजपा और भाजयुमो का मशाल जुलूस

Baharagora : झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धांधली के विरोध में शुक्रवार को कालियाडिंगा ओवरब्रिज के नीचे भाजपा और भाजयुमो द्वारा मशाल जुलूस व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora : झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धांधली के विरोध में शुक्रवार को कालियाडिंगा ओवरब्रिज के नीचे भाजपा और भाजयुमो द्वारा मशाल जुलूस व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन धांधलियों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है, इसलिए सरकार को इस पर तुरंत गंभीर कदम उठाने चाहिए.

इस विरोध- प्रदर्शन में जिला महामंत्री बापतू साव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीवत्स घोष, भक्तिश्री पांडा, कवीन्द्रनाथ कुंडू, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल कुमार पैरा, काजल महाकुड़ और मिहिर दलाई समेत बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही