Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंगाल में शौर्य दिवस रैली निकाली

  Kolkata : पश्चिम बंगाल भाजपा और हिंदू संगठनों ने आज 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया.  प बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शौर्य दिवस रैली में शामिल हुए.

 

 

श्री अधिकारी ने कहा कि संत समाज ने बाबरी ढांचा ढाहने को लेकर शौर्य दिवस रैली का आह्वान किया है. इसमें हर हिंदू नागरिक शामिल हो रहा है. भाजपा नेता से यह पूछे जाने पर कि  निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी गयी है?  उन्होंने इसे खतरनाक कदम करार दिया.

 

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बाबर का नाम लेकर धार्मिक स्थान(मस्जिद) बनाना अच्छी बात नहीं है.  उन्होंने आरोप लगाया कि यह यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है. ममता की इसमें मिली भगत है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही