Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा और सरयू ने सीएम से पूछा, बताएं कौन है अमित अग्रवाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: वकील राजीव कुमार की गिरफ्तारी मामले में व्यवसायी अमित अग्रवाल को ईडी से समन भेजे जाने पर भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन को घेरा है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री बताएं कि अमित अग्रवाल कौन है. उनका और उनका परिवार का उससे क्या नाता है. सांसद निशिकांत दुबे ने भी कहा कि अब तो मुख्यमंत्री झारखंड को लूटने की कहानी का राज उगलें. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दावा किया है कि अमित अग्रवाल से पूछताछ के बाद गिरोह के कई लोग बेनकाब होंगे. इसे पढ़ें-लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-congresss-ruckus-on-inflation-sukhdev-bhagat-said-modi-government-is-false/">लातेहार:

महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सुखदेव भगत ने कहा- झूठी है मोदी सरकार

महाघोटाले की जांच अब क्लाईमेक्स के करीब- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड महाघोटाले की जांच अब क्लाईमेक्स पर पंहुचने के करीब दिख रहा है. साहिबगंज के सुपर सीएम कहे जाने वाले हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जेल गये, लेकिन मुख्यमंत्री चुप रहे. प्रेम, पिंटू, विशाल तक जांच की आंच पहुंची. कई छापे पड़े. फिर भी हेमंत सोरेन चुप रहे. अब झारखंड की सत्ता एवं नौकरशाही में सबसे चर्चित नाम अमित अग्रवाल को अब ईडी ने बुलाया है. मुख्यमंत्री अब तो चुप्पी तोड़ें और झारखंड ही नहीं देश-दुनिया को बताएं की ये अमित कौन है और उससे उनका, सोरेन परिवार, झामुमो और शासन-प्रशासन से कैसा व्यवसायिक नाता है.

अब तो उगलें झारखंड को लूटने की कहानी- निशिकांत

उधर, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिस अमित अग्रवाल के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके और उनके परिवार के उपर 36 केस किया, उसे ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इनकम टैक्स का छापा पहले ही पड़ चुका है. कहा कि अब तो मुख्यमंत्री उगलें झारखंड को लूटने की कहानी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-there-is-no-valuation-of-land-how-will-kantatoli-flyover-be-built-in-2-years/">रांची:

 जमीन का ही नहीं हुआ वैल्युएशन, 2 साल में कैसे बनेगा कांटाटोली फ्लाईओवर

गिरोह के अन्य सद्स्य भी जल्द गिरफ्त में आएंगे- सरयू

विधायक सरयू राय ने कहा है कि अमित अग्रवाल ने ही अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख रुपये दिया था. ईडी ने अमित को पूछताछ के लिए समन भेज दिया है. इस गिरोह के कई अन्य सद्स्य भी जल्द गिरफ्त में आयेंगे. सरयू ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता में राजीव कुमार को 50 लाख रुपये कैश के साथ पहले पकड़ा गया और अमित अग्रवाल का एफआईआर बाद में हुआ. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही