Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने वाले राज्यों के CM पर भड़की भाजपा, कहा, यह जन विरोधी, गैर जिम्मेदाराना हरकत

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक का बहिष्कार करने वाले मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए उनके फैसले को जन-विरोधी और गैर जिम्मेदाराना बताया. नीति आयोग संचालन परिषद की आठवीं बैठक यहां शनिवार को शुरू हुई. बैठक में देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

नीति आयोग की बैठक में 100 मुद्दों पर चर्चा करने का प्रस्ताव

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीति आयोग देश के विकास के लिए लक्ष्य तय करने, रूपरेखा तथा रोडमैप बनाने के लिए एक अहम निकाय है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग की संचालन परिषद की आठवीं बैठक में 100 मुद्दों पर चर्चा करने का प्रस्ताव है, लेकिन आठ राज्यों के मुख्यमंत्री इसमें भाग लेने के लिए नहीं आये. प्रसाद ने कहा, वे बैठक में भाग लेने क्यों नहीं आये, जिसमें 100 मुद्दों पर चर्चा की जानी है अगर इतनी बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री भाग नहीं लेते हैं तो वे अपने राज्यों की आवाज नहीं उठा रहे हैं.

मोदी का विरोध करने में आप कहां तक जायेंगे

भाजपा नेता ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, गैरजिम्मेदाराना और जन विरोधी है. उन्होंने पूछा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने में आप कहां तक जायेंगे. भाजपा नेता ने कहा, आपको मोदी का विरोध करने के लिए और अवसर मिलेंगे लेकिन आप अपने राज्य के लोगों को नुकसान क्यों पहुंचा रहे हैं’’ प्रसाद ने कहा कि आठ मुख्यमंत्रियों द्वारा बैठक का बहिष्कार करने का फैसला पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है और यह जनहित तथा उनके राज्यों के लोगों के हित के खिलाफ भी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही