Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Ranchi : गोड्डा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव और उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराया है. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के जोकेला गांव में नीलकंठ यादव नामक व्यक्ति की हत्या हो गयी थी और तब प्रदीप यादव के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव उस गांव में नीलकंठ यादव के घर पहुंच गए और बताये कि वे ही इस हत्याकांड की जांच कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दिलीप यादव किसके कहने पर नीलकंठ यादव के घर गए थे.

दिलीप यादव का तबादला सीआईडी में किसने कराया?

2005 से ही येन केन प्रकारेण दिलीप यादव का हमेशा चुनाव के समय गोड्डा तबादला कर दिया जाता है. इसकी भी जांच होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की है कि गोड्डा कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव, उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव और इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन शामिल हैं उन सबकी जांच हो. दिलीप यादव के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत भाजपा ने दर्ज कराई थी, तब दिलीप यादव का तबादला हुआ था. पर तबादला कोई कार्रवाई नहीं होती उनके निलंबन की मांग की गयी है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभी दिलीप यादव देवघर एम्स में भर्ती होने के लिए उपाय कर रहे हैं, ताकि फिर गोड्डा क्षेत्र में जाकर चुनाव को प्रभावित करें. इस प्रतिनिधिमंडल में ज्योति आनंद, बिपिन कुमार, अनुराधा मोदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/no-relief-to-hemant-soren-from-supreme-court-sc-said-rejecting-the-petition-sibal-said-let-the-petition-be-withdrawn/">हेमंत

सोरेन को SC से राहत नहीं, कोर्ट ने कहा- याचिका खारिज कर रहे, सिब्बल बोले-याचिका वापस लेने दें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही