Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

 Ranchi :  भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज मंगलवार को चुनाव आयोग पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने झामुमो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव से एक दिन पूर्व यानी 11 तारीख को शाम 5:00 बजे से साइलेंस पीरियड शुरू है. इस पीरियड में कुछ भी नहीं करना है. प्रचार संबंधी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस  नहीं करनी है. बावजूद इसके चुनाव आयोग के  आदेश को धता दिखाते हुए झामुमो के बड़े नेता ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि उनके(झामुमो) खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी दल ऐसा करने की कोशिश न करे.  प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, रमाकांत महतो और पुष्कर तिवारी शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही