Search

 
 
 

भाजपा ने आप से पूछा, राघव चड्ढा खालिस्तान समर्थक ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत के गिल के साथ क्या कर रहे हैं..

 
 New Delhi :  भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी के  राज्यसभा सांसद  राघव चड्ढा पर हल्ला बोला है. अमित मालवीय ने कहा कि जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कहती हैं कि भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं. हमें सतर्क रहना होगा,  इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हिंदू विरोधी सामग्री की भरमार है?

अमित  मालवीय ने कहा, मैं उनकी (सुनीता केजरीवाल )बात से  पूरी तरह सहमत हूं. तंज कसा कि वह यह बताना चाह सकती हैं कि आप सांसद राघव चड्ढा ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत के गिल के साथ क्या कर रहे हैं, जो खुले तौर पर खालिस्तानी(K) अलगाववाद की वकालत करती हैं. ब्रिटेन में K के लिए धन जुटाती हैं, लंदन में इंडिया हाउस के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए धन देती हैं, लगातार भारत विरोधी, विरोधी पोस्ट करती हैं.कहा कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हिंदू विरोधी सामग्री की भरमार है?

 राघव चड्ढा लंदन में प्रीत गिल के संपर्क में क्यों हैं?

अमित मालवीय ने लिखा कि भारत में चुनावों की घोषणा हो चुकी है. लेकिन अरविंद केजरीवाल का नीली आंखों वाला लड़का राघव चड्ढा लंदन में है. चड्ढा प्रीत गिल के संपर्क में क्यों हैं?  हमें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि वह आंख की सर्जरी के लिए ब्रिटेन में हैं.  कहा कि यदि वह वहां है तो फिर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन  की बात क्या हुई?  पूछा कि क्या विज्ञापनों में दिल्ली मॉडल`एक दिखावा है? वह आंखों की सर्जरी दिल्ली सरकार के अस्पताल में नहीं, बल्कि विदेश में करवा रहे हैं?   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही