Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी ने नीतीश से पूछा, क्या अब खत्म हो गया राजद का भ्रष्टाचार, क्यों दिया धोखा

Advertisement
Advertisement
Patna: बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के बाद नेताओं ने नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाला. रविशंकर प्रसाद ने सीधे-सीधे नीतीश से पूछा कि क्या अब राजद का भ्रष्टाचार खत्म हो गया. नीतीश अपने पुराने बयानों को याद करें. वो कैसे लालू और उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी के साथ आये थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश पर आरोप नहीं लगाएगी, सवाल पूछेगी. रविशंकर ने कहा कि नीतीश कुमार को बड़ा नेता बनाने बीजेपी का योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नाम पर चुनाव जीतेंगे और बाद में उन्हें ही धोखा देंगे. ये कैसी राजनीति है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

जानें बिहार की सियासी गतिविधि की अपडेट

इससे पहले, राज्यपाल से मिलकर राजभवन से निकले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि साथ मिलकर राज्य प्रदेश की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल चल रहा है वो सही नहीं है. इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि बिहार में सिर्फ एक पार्टी होगी और वह भाजपा होगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ यह किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने कहा हिंदी पट्टी में बीजेपी की कोई सहयोगी दल नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी हमेशा सामाजिक न्याय पर हमला करती है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने पूरे देश को संदेश दिया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-9-aug-bjp-jdu-breakup-in-bihar-then-nitish-got-along-with-tejashwi-lokpal-notice-shibu-soren/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 AUG।। बिहार में BJP-JDU ब्रेकअप। फिर तेजस्वी संग हो लिए नीतीश। शिबू सोरेन को लोकपाल नोटिस। धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस। 9 अगस्त हो सार्वजनिक छुट्टी घोषित हो- CM। बढ़ी कोर्ट फीस पर काउंसिल आर-पार के मूड में। दुबई में भव्य मंदिर निर्माण पूरा। सहित कई खबरें व वीडियो।।
वहीं तेज प्रताप यादव ने भी मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा कि हम हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे. हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी.

इस्तीफे के बाद नीतीश ने क्या कहा

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आयी. मीडिया के सवाल, बीजेपी से क्या दिक्कत हुई, पूछने पर नीतीश ने कहा कि बीजेपी से कई दिक्कतें थी. हमारे लोग इसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए छोड़ने का फैसला पूरी पार्टी ने लिया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही