Ranchi: बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने बोकारो जिले के सुरही पंचायत के रघु पासी में ठंड से हुई मौत को सरकार के लिए शर्मनाक बताया है. बाउरी ने कहा कि एक ओर सरकार करोड़ों खर्च कर के अपने एक साल की उपलब्धियों का बखान कर रही है वहीं दूसरी ओर राज्य के दलित बिना कंबल के मर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल के पहले दिन ही साठ वर्षीय रघु पासी की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्हे कंबल तक नसीब नहीं हुआ.
में बीजेपी नेता पर केस, सरकारी काम में बाधा का आरोप, बिजली विभाग की कार्रवाई
रविवार को बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा सुरही
अमर बाउरी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने ठंड से हुई इस मौत पर पर्दा डालने के लिए आनन फानन में रघु पासी का दाह संस्कार करवा दिया जबकि उनका पोस्टमार्टम होना चाहिए था. उन्होंने राज्य सरकार सें मांग किया कि रघु पासी की मौत की न्यायिक जांच करवायी जाये और अविलंब उनके परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये. इस मामले की जांच के लिए बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल अमर बाउरी के नेतृत्व में 3 जनवरी को सुरही का दौरा भी करेगा. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/case-on-bjp-leader-in-bermo-allegations-of-obstruction-in-government-work-action-of-electricity-department/14178/">बेरमोमें बीजेपी नेता पर केस, सरकारी काम में बाधा का आरोप, बिजली विभाग की कार्रवाई
Leave a Comment