New Delhi : भाजपा ने आज शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता संसद में काले कपड़े पहनते हैं. वे देश को काले रंग से पोतना चाहते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत देश की तरक्की उन्हें खटकती है. भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने विपक्ष को देश की आर्थिक वृद्धि में तीसरी सबसे बड़ी बाधा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि पहली दो बड़ी बाधाएं कोविड-19 का प्रकोप और यूक्रेन युद्ध हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आगे बढ़ाने के कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विघटनकारी राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके लिए कोई जगह नहीं है. भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वे संसद में जो कुछ भी कर रहे हैं वह सत्ता के लालच के कारण कर रहे है क्योंकि उन्हें लोगों और देश की कोई परवाह नहीं है.. विपक्षी सदस्य मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए गुरुवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे. विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर चर्चा से पहले प्रधानमंत्री से संसद के दोनों सदनों में बयान देने की मांग कर रहे हैं.India`s economy remained resilient even during the challenging times. All the credit goes to the relentless efforts of PM Modi Ji. Those showing up in black in the Parliament, those involved in black deeds, those painting the country black must know, `Modi Hai To Mumkin Hai`. -… pic.twitter.com/Gs96G9VXd3
">https://t.co/Gs96G9VXd3">pic.twitter.com/Gs96G9VXd3
— BJP (@BJP4India) July">https://twitter.com/BJP4India/status/1684890183668551680?ref_src=twsrc%5Etfw">July
28, 2023
Leave a Comment