Search

 
 
 

झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार प्रशासनिक रूप से पूरी तरह विफल साबित हो रही है.
 

 Ranchi :  झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार प्रशासनिक रूप से पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

 

प्रतुल शाहदेव ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रति लाख आबादी पर हत्या के मामलों में झारखंड देश में शीर्ष पर पहुंच गया है.

 

उनके अनुसार राज्य में वर्ष 2024 के दौरान 1472 हत्या के मामले दर्ज हुए और हत्या का अनुपात 3.7 प्रति लाख आबादी रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.9 है. उन्होंने कहा कि झारखंड अब अपराध प्रभावित राज्यों में तेजी से शामिल हो चुका है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े छह वर्षों में राज्य में 10 हजार से अधिक दुष्कर्म, 11 हजार से ज्यादा अपहरण और 9250 से अधिक हत्याएं हुई हैं. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है.

 

प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जुलाई 2022 में नियुक्त 39 डीएसपी ने अक्टूबर 2023 में प्रशिक्षण पूरा कर लिया था, लेकिन अब तक उनकी पोस्टिंग नहीं हुई है.

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य अपराध से जूझ रहा है, तब प्रशिक्षित अधिकारियों को जिम्मेदारी क्यों नहीं दी जा रही.

 

उन्होंने कहा कि सरकार इन अधिकारियों के वेतन और भत्तों पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन तैनाती नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है.

 

भाजपा ने सरकार से कानून व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही