Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार विधान परिषद में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, 75 सदस्यीय सदन में अब 24 MLC

Patna: बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर 31 मार्च को चुनाव हुए थे. इस चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली. इसके साथ ही बीजेपी बिहार के उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. दो सीटों पर जीत के साथ ही सदन में बीजेपी की संख्या 25 हो गई. वहीं जेडीयू के सदन में अभी भी 23 सदस्य ही हैं. बीजेपी के नेताओं ने उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर खुशी जताई है.

गया स्नातक सीट पर हुआ कड़ा मुकाबला

इस चुनाव में सबसे रोचक और कड़ा मुकाबला गया स्नातक सीट पर देखा गया. इस सीट में मगध और शाहाबाद के आठ जिले समाहित हैं. इन आठ जिलों के 43 विधायकों में 40 महागठबंधन के विधायक हैं. इसके बावजूद बीजेपी ने गया की शिक्षक सीट पर जेडीयू को हरा दिया. वहीं गया की स्नाातक सीट पर बीजेपी के अवधेश नरायण सिंह ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे डॉ पुनीत कुमार को मात दे दी. अवधेश नारायण सिंह प्रथम वरीयता की गिनती में 158 वोट से आगे रहे. वहीं, दूसरी वरीयता की 7वीं राउंड की गिनती के बाद उन्होंने 493 मतों से आगे बढ़कर जीत हासिल कर ली. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-agitators-are-dancing-and-singing-at-the-movement-site-in-khemashuli/">चाकुलिया

: खेमाशुली में आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारी कर रहे नाच-गान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही