Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला, कहा- तानाशाह हो गई है सरकार

Latehar : भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला इकाई ने बुधवार को झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार तानाशाही और दमनकारी हो गयी है. सरकार की इस नीति के खिलाफ जिला के सभी प्रखंडों में हेमंत सरकार के विरोध में काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकाला गया और पुतला दहन किया. लातेहार जिला मुख्यालय में थाना चौक से समाहरणालय मोड़ तक एक रैली निकाली गयी और पुतला दहन किया गया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. यहां आम लोगों को अपने अधिकार के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष करने पर मुकदमा दायर कर दिया जा रहा है. यह भ्रष्टाचारी सरकार, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारों को ठगने का कार्य, झारखंड की खनिज संपदाओं का दोहन करने वाली सरकार है. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कल्याणी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, उषा देवी, जिला महामंत्री पंकज सिंह, वंशी यादव, राजू रंजन पांडे, मुकेश पांडेय, रामदेव सिंह, राजन तिवारी, शीला देवी, गोविंद प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, अश्वनी सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, रितेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र राम, मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी, विवेकानंद गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, राम गणेश सिंह, रविंद्र सिंह, रिंकू वर्मा, श्याम वैद्य व दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/tell-amit-shah-does-lokpal-and-election-commission-work-by-informing-nishikant-supriyo-bhattacharya/">अमित

शाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही