Search

 
 
 

चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया नामांकन

 
Chatra: चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक किशुन कुमार दास समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे. नामांकन से पहले कालीचरण सिंह ने बाबूलाल मरांडी और अमर बाउरी के साथ रोड शो किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/kali-road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नामांकन के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर हाल में 400 सीटें मिलेंगी. झारखंड की गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के संरक्षण में खुलेआम बालू, पत्थर और कोयले की लूट हो रही है. सरकार के इस रवैये पर हाईकोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई है. वहीं गांडेय उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कीजिए और कल्पना सोरेन के हार का दावा किया. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कल्पना सोरेन को वंशवादी राजनीति का आदर्श उदाहरण बताया. कहा कि राज्य की जनता महागठबंधन और कल्पना सोरेन को हराकर करारा जवाब देगी. इसे भी पढ़ें - WhatsApp">https://lagatar.in/whatsapp-told-delhi-high-court-if-we-are-forced-to-break-encryption-of-messages-we-will-leave-india/">WhatsApp

ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा, हमें मैसेजेस के एन्क्रिप्शन तोड़ने को विवश किया गया, तो भारत छोड़ देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही