Dumka : झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मंत्री व बीजेपी नेत्री लुईस मरांडी मौजूद रहीं. नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में सीता सोरेन की चुनावी सभा है. केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह सीता के समर्थन में इस सभा को संबोधित करेंगे.
भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका से नामांकन किया, लुईस मरांडी व बाबूलाल रहे मौजूद
Leave a Comment