Search

 
 
 

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका से नामांकन किया, लुईस मरांडी व बाबूलाल रहे मौजूद

 
Dumka :    झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मंत्री व बीजेपी नेत्री लुईस मरांडी मौजूद रहीं. नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में सीता सोरेन की चुनावी सभा है. केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह सीता के समर्थन में इस सभा को संबोधित करेंगे.

नामांकन के एक दिन पूर्व अपने ससुर से लिया था आशीर्वाद

सीता सोरेन नामांकन से एक दिन पहले खिजुरिया गांव स्थित आवास अपने ससुर और गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने गयी थी. उन्होंने दिशोम गुरु का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. इस दौरान सीता सोरेन के देवर और मंत्री बसंत सोरेन भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बारे में जब सीता सोरेन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनका ही आवास है. उन्होंने ही इसे बनवाया है. अपने आवास पर आकर गुरुजी और बसंत सोरेन से मुलाकात करना सामान्य बात है. हालांकि बसंत सोरेन से उनकी क्या बात हुई, इस बात पर सीता सोरेन ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि अपना आवास है, तो आना ही होगा न. आते-जाते रहते हैं अपने आवास पर. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही