Search

भाजपा ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

  • हरमू पार्क में डॉ मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण
Ranchi : भाजपा ने राज्य के सभी बूथों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. इस मौके पर रांची के हरमू पार्क में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सांसद समीर उरांव, संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

सिर्फ नाम नहीं एक विचारधारा : रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिर्फ नाम ही नहीं, यह एक विचारधारा है, जो हर नागरिक को देश की एकता और अखंडता के भाव से काम करने की प्रेरणा देता है. डॉ मुखर्जी ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. देश हित में अनेक कार्य किए, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. हम सभी को उनके जीवन तथा कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देश हित होता है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dozens-of-youth-joined-rjd/">रांची

: युवा राजद में शामिल हुए दर्जनों युवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//