Search

 
 
 

भाजमो ने मानगो जेपी सेतु पर लोकनायक जय प्रकाश की पुण्यतिथि मनाई

 
Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में में देश की आजादी की लिए संपूर्ण क्रांति का आगाज करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी लोक नायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानगो जेपी सेतु स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाजमो नेताओं ने जय प्रकाश अमर रहे के नारे लगाए. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक महान क्रांतिकारी आंदोलनकारी योद्धा थे. उन्होंने देश की आजादी के लिए संपूर्ण क्रांति का आगाज किया था.आंदोलन के क्रम में उन्हें गिरफ्तार करके हजारीबाग सेंट्रल जेल लाया गया था. लेकिन जेल की बेड़ियां उनके इरादों को कैद नहीं कर सकीं और वे जेल की ऊंची दीवार फांद कर पुनः जनता के स्वाधीनता आंदोलन में भूमिगत रूप से लग गए. मौके पर भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, पेयजल सह प्रभारी शंकर कर्माकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, नीरज साहू, अभिजीत सेनापति, नंदिता गगराई, गणेश शर्मा, शेखर, प्रभु सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही