Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा-कांग्रेस धर्म के नाम पर कर रही है नफरत की राजनीति: एनोस एक्का

Advertisement
Advertisement
झारखंड पार्टी ने पर्यटक स्थल राजाडेरा में मिलन समारोह का किया अयोजन Simdega/Tathitaitangar:  अध्यात्मिक शांति के लिए धर्म का रास्ता चुनना चाहिए और क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति का रास्ता अपनाना चाहिए. राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस धर्म की राजनीति कर लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है. राजनीति में कभी धर्म को नहीं लाना चाहिए. झापा सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का शुक्रवार को राजाडेरा पिकनिक स्थल पर झापा के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. नव वर्ष के मौके पर पर्यटन स्थल राजाडेरा में झारखंड पार्टी के द्वारा पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. मौके पर एनोस एक्का ने पार्टी के सभी पदधारी, कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्यार और स्नेह के दम पर वे क्षेत्र का धांगर बनकर सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर कुछ भी कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेता सिर्फ धर्म खतरे में है की बात कहकर नफरत फैलाने का काम कर रहे है.कार्यक्रम को संदेश एक्का, आईरीन एक्का, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, जिलाध्यक्ष मतियस बागे आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर बाबूराम लकड़ा, ललित समद, पिंटू सिन्हा, अनूप श्रीवास्तव, विष्णु दयाल शर्मा, सामवेल धनवार, निकोलसन कोंगाड़ी, मेरतल खलखे, सरोजिनी, विमला, जिया ठाकुर, पप्पू अग्रवाल, ललन प्रसाद, अमन खेस सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/tiger-emerged-from-jharkhand-movement-was-a-minister-thrice-and-now-became-the-chief-minister/">झारखंड

आंदोलन से उभरे टाइगर 3 बार रहे मंत्री और अब बने मुख्यमंत्री

आठ फरवरी को जोराम मैदान में होगी नगाड़ा पिटावन रैली

एनोस एक्का और मतियस बागे ने बताया कि पार्टी के द्वारा हर प्रखंड में नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन किया जा रहा है. रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए झापा के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आठ फरवरी दिन गुरुवार को जोराम मैदान में ठेठईटांगर, बोलबा और बांसजोर प्रखंड के लिए नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन होगा. रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होगे. इधर पिकनिक कार्यक्रम में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. मौके पर एनोस एक्का ने ठेठईटांगर प्रखंड के महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रुप में प्रिंयका केरकेटटा के नाम की घोषणा की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty-2/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही