Search

 
 
 

आदिवासी-मूलवासी को दबाने का काम करती है भाजपा-कांग्रेस : एनोस एक्का

 
Simdega : कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने भाजपा से पैसा लेकर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बेचने का काम किया है. राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा आदिवासियों को दबाने और कुचलने का काम करती है. धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करती है राष्ट्रीय पार्टियां. सोमवार को लंबोई बाजार टांड़ में आयोजित नगाड़ा पीटावन रैली को संबोधित करते हुए झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का एनोस एक्का ने ये बातें कही. उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को निशाने में रखा. एनोस ने कहा कि झारखंड पार्टी माटी की पार्टी है और हमेशा आदिवासी मूलवासी के जल, जंगल और जमीन के लड़ाई लड़ी है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों की पहचान को बेचने को काम किया है. झारखंड पार्टी के नेताओं को कुचलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा से लेकर एनोस एक्का तक सभी को कांग्रेस और भाजपा ने दबाने का काम किया है. उन्हें स्थानीय कांग्रेस विधायक पर भाजपा के हाथ बिक जाने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक ने आदिवासियों की भावनाओं का सौदा किया है, जमीन को बेचने का काम किया है. एनोस ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता हर तरह की समस्या से परेशान है. लोगों को ना तो पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है, ना ही रहने के लिए घर, ना ही आने जाने के लिए अच्छी सड़क और न ही इलाज के लिए अस्पताल ना ही अच्छा स्कूल और कॉलेज मिल रहा है. युवा रोजगार के लिए पलायन करने को विवश है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-is-being-kept-inhumanely-agitation-since-16-supriyo-bhattacharya/">हेमंत

को अमानवीय तरीके से रखा जा रहा, 16 से आंदोलन : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही