Search

 
 
 

धनबाद, चतरा में भाजपा के दावेदारों ने सजा दी फिल्डिंग, टिकट के लिए लगा रहे जोर

 
बाबूलाल के बेहद खास दो नेता हैं धनबाद, चतरा में दावेदारों की लिस्ट में उपर Ranchi :  झारखंड के तीन संसदीय सीटों (चतरा, धनबाद, गिरिडीह) में एनडीए का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर अब तक संशय बरकरार है. गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू को मिलने की उम्मीद है. लेकिन धनबाद और चतरा में भाजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी. आखिरी समय में इन दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा के दावेदार टिकट पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. धनबाद और चतरा के वर्तमान सांसद पीएन सिंह और सुनील कुमार सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है. भाजपा के कई विधायक और पार्टी के पदाधिकारी इन सीटों पर कई महीनों से अपनी फिल्डिंग लगा चुके हैं. कोई प्रदेश नेतृत्व का खास है तो कोई केंद्रीय नेताओं का चहेता है. धनबाद और चतरा लोकसभा सीट के दावेदारों में दो ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो झाविमो के समय से ही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बेहद खास हैं.

चतरा में योगेंद्र, गिरिनाथ, मेहता और कालीचरण लगा रहे जोर

चतरा लोकसभा सीट के वर्तमान सांसद सुनील कुमार सिंह का भाजपा के अंदर काफी विरोध हो रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ है. इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व अब तक चतरा सीट पर फैसला नहीं ले पा रहा है. चतरा में भाजपा के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है. ऐसे में उम्मीदवार के चयन में भाजपा पूरे हिसाब-किताब के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी. वैसे तो चतरा में भाजपा के कई दावेदार हैं, लेकिन भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री और राजद से भाजपा में आये गिरिनाथ सिंह, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता और प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के नाम के काफी चर्चे हैं.

धनबाद में राज, ढुल्लू, रागिनी और सरोज टिकट की रेस में

धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद पीएन सिंह का भी पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है. इस सीट पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा से विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह के नाम के चर्चे हैं. एक और नाम भी चर्चा में है. वह है जमशेदपुर से विधायक सरयू राय. चर्चा है कि यहां भाजपा वेट एंड वॉट की स्थिति में है. कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा की तरह विधायक सरयू राय भी अगर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी धनबाद से उन्हें चुनाव लड़वायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही