Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिसोदिया के दावे पर BJP का पलटवार, कहा- सोच इतनी छोटी है, उसे भला कोई क्या तोड़ेगा

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : दिल्ली में आबकारी नीति मामले को लेकर सीबीआई की छापेमारी को लेकर एक तरफ जहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बीजेपी पर ऑफर देने का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी उजागर हो रहा है. यह स्पष्ट हो गया है कि मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के पास जवाब नहीं है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हम बहुत बड़ा खुलासा करेंगे. मनीष सिसोदिया कह रहे हैं की एक संदेश आया है भाजपा का. मैं कहना चाहता हूं कि जिनकी सोच इतनी छोटी है, उसे भला कोई क्या तोड़ेगा. गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के ‘रिकॉर्ड` तोड़ रहे हैं.

कट्टर ईमानदार हैं तो दीजिए जवाब

उन्होंने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप कट्टर ईमानदार हैं तो जो सवाल पूछे गए हैं उसका जवाब तो दे दीजिए. जब आपका जवाब नहीं आया तो जनता के सवाल पर हमे दोबारा आना पड़ा. जनता को जानने का हक है कि जो आपने आबकारी नीति लेकर आए उसमे क्या है. पहले मैं आपको बताऊंगा की जो कमेटी बनाई गई उसमे वरिष्ठ लोगों को रखा गया. कमेटी की जो सिफारिश थी ठीक उसके उलट किया गया. आबकारी नीति की कमेटी की सिफारिश थी कि जो होलसेल का ठेका हो गया L 1 उसे सरकार अपने पास रखे. ताकि इसमें पारदर्शिता रहेगी और मुनाफा राजकीय कोष में आएगा. कमिशन 2 फीसदी को 12 फीसदी कर दिया गया. इसके नुकसान की भरपाई कौन करेगा. सिफारिश के अनुसार जिन लोगो की रिटेल वेंडिंग मिलना था वो लॉटरी के जरिए जाना चाहिए. लेकिन पूरे दिल्ली क्षेत्र को 32 जोन में बंटा दिया गया और 16 व्यापारियों को 2-2 जोन दे दिए गए. इसे भी पढ़ें – शाहनवाज">https://lagatar.in/relief-to-shahnawaz-hussain-from-supreme-court-stay-on-order-of-fir-in-rape-case/">शाहनवाज

हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेप केस में FIR के आदेश पर लगाई रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही