Search

 
 
 

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला, खरगे के आतंकवादी वाले बयान की शिकायत की

कल कांग्रेस अध्यक्ष ने तमिलनाडू में आयोजित एक प्रेस कॉंफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर आतंकवादी करार दिया था. खरगे के बयान के बाद राजनीतिक गलियारे की सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
 

 New Delhi : भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को चुनाव आयोग के कार्यालय में पहुंचा. यहां प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आतंकवादी वाले बयान की शिकायत की और कार्रवाई का आग्रह किया.

 

 

बता दें कि कल कांग्रेस अध्यक्ष ने तमिलनाडू में आयोजित एक प्रेस कॉंफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर आतंकवादी करार दिया था. खरगे के बयान के बाद राजनीतिक गलियारे की सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

 

भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर खड़गे सहित कांग्रेस पार्टी को घेर रही है.  केंद्रीय मंत्री  किरेन रिजिजू ने जानकारी दी की आज हमारी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग से मिला.

 

बताया कि भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा  प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल  अपमानजनक भाषा का मुद्दा आयोग के समक्ष रखा.  प्रतिनिधिमंडल में    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और  किरेन रिजिजू  शामिल थे. किरेन रिजिजू ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है, एक लोकतांत्रिक मुद्दा है.  

 

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक अपराध है, किसी भी राजनीतिक दल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कभी ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है.

 

रिजिजू के अनुसार भाजपा ने  चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि अगर कोई भी राजनीतिक दल देश में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है, तो यह सिर्फ पार्टी या सरकार का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ एक घिनौना कृत्य है.  यह लोकतंत्र को कमजोर करता है. 
 

 
 किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने आयोग से  इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहि.  रिजिजू ने कहा किआयोग ने हमारी बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने को कहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही