Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जलसंकट पर एनटीपीसी के सीजीएम से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल।। प्रशिक्षुओं को दिया गया भू-मापक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

Tandwa (Chatra) : चतरा के टंडवा प्रखंड में जलसंकट पर भाजपा का एक प्रतिनिधमंडल सिमरिया के विधायक किशुन दास के नेतृत्व में एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) तजेंद्र गुप्ता से गुरुवार को मुलाकात की. उन्होंने मूलभूत समेत अन्य जन समस्याओं से भी सीजीएम को अवगत कराया. भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने बताया कि टंडवा के प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के साथ हाइवा-ट्रक ट्रांसपोर्ट मार्ग में पानी का छिड़काव, सूर्य मंदिर में प्याऊ सेंटर का निर्माण, टंडवा में अंबेडकर पार्क सहित स्थानीय को रोजगार आदि समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इन समस्याओं का तत्काल समाधान निकालने की मांग की. सीजीएम ने बहुत जल्द सभी समस्याओं के निष्पादन का भरोसा विधायक को दिया. प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रतिनिधि शशि चौरसिया, जिला विधायक प्रतिनिधि अक्षयवट पांडे, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास मालाकार, प्रकाश पाठक, राजेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, ललित प्रसाद साहू आदि शामिल थे. प्रशिक्षुओं को दिया गया भू-मापक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मिथिलेश बर्मन बने टॉपर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mithilesh-varman_487-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />
Vishungarh : सर्व शिक्षण सेवा संस्थान की ओर से विष्णुगढ़ की चेडरा पंचायत भवन में भू-मापक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इसका उद्घाटन चेडरा मुखिया निर्मल कुमार ने टॉपर छात्र मिथिलेश बर्मन को प्रमाण पत्र सौंपकर किया. उसके बाद अन्य छात्रों को प्रमाण पत्र सौंपा गया. संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि चेडरा पंचायत भवन और बंदखारो में कई प्रशिक्षणार्थियों को जनवरी से फरवरी तक दो माह का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया. वहीं 26 मार्च को दोनों खंडों की दो सत्रों में विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय में आकलन परीक्षा ली गई. इसमें कुल 77 प्रशिक्षु शामिल हुए. कुल 500 अंकों की आकलन परीक्षा में 388 अंक प्राप्त कर मिथिलेश बर्मन टॉपर रहे. वहीं, धीरेंद्र कुमार 386 अंक प्राप्त कर सेकेंड टॉपर रहे. टॉपर मिथिलेश ने अपनी सफलता में अपने गुरु विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन का योगदान बताया. मौके पर वार्ड सदस्य ग्यास सिंह, विक्रम कुमार रवि समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही