Search

 
 
 

भाजपा ने की बोकारो एसपी को हटाने की मांग, आयोग को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi: बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश सिंह का घर धनबाद में ही है और उनकी पोस्टिंग भी धनबाद लोकसभा में हुई है. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंच कर बोकारो एसपी को चुनाव कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, प्रदेश कार्यसमिति डॉ राज श्री जयंती शामिल थे. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक का घर धनबाद में ही है और बोकारो भी धनबाद लोक सभा मे पड़ता है. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई पदाधिकारी का तबादला उसके गृह जिला से उसी लोकसभा क्षेत्र में नहीं होना चाहिए, यानी धनबाद का रहने वाला पदाधिकारी का तबादला धनबाद लोकसभा में नहीं होगा,साथ ही उनका तबादला गृह जिला में नहीं होगा. सरकार ने बोकारो एसपी की पोस्टिंग गृह जिला (धनबाद) में नहीं किया, लेकिन धनबाद के बगल जिला बोकारो (धनबाद लोक सभा) क्षेत्र में कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही