Search

 
 
 

तेजस्वी पर चार्जशीट होते ही BJP ने की मुख्यमंत्री से बर्खास्त करने की मांग

 
Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है. जिसके बाद अब इस मामले को लेकर राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री से तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने की मांग की है. सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को याद दिलाते हुए कहा कि जब लालू यादव पर चार्जशीट दाखिल हुई थी तब जेडीयू ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी. ऐसे में अब नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल से तेजस्वी यादव को बर्खास्त कर देना चाहिये.

तेजस्वी पर चार्जशीज दाखिल होने के बाद JDU की आई प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को इसका अंदेशा पहले से ही था. उन्होंने कहा जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तभी से डराने धमकाने का काम किया जा रहा. लेकिन अब इसका जवाब देश की जनता देगी. जिस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है उस मामले में सीबीआई को पहले भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-santhali-language-supporters-protested-at-gamhariya-usha-turn-and-blocked-the-main-road/">आदित्यपुर

: संथाली भाषा समर्थकों ने गम्हरिया उषा मोड़ पर प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही