Search

 
 
 

झारखंड में लव जिहाद के खिलाफ भाजपा ने की सख्त कानून बनाने की मांग

 
Ranchi :  राज्य में एक इंटरमीडिएट छात्रा के कथित धर्म परिवर्तन और विवाह के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड सरकार से `लव जिहाद` के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है. महिला अपराधों में वृद्धि पर चिंता : राफिया नाज़ ने कहा कि झारखंड में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2022 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में महिला अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 12% की वृद्धि दर्ज की गई है.   ‘लव जिहाद’ पर रोक के लिए कानून जरूरी: उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों में `लव जिहाद` के विरुद्ध बनाए गए सख्त कानूनों से ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगी है. झारखंड में भी इसी प्रकार के कानून की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले इस प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके. मुख्यमंत्री से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग : राफिया नाज़ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कठोर सजा दिलवाने की मांग की है.उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि युवती की उम्र 19 वर्ष से कम है, तो बाल संरक्षण अधिनियम के साथ-साथ धर्मांतरण और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही