Search

 
 
 

भाजपा ने 14 में से एक भी लोकसभा सीट पर आदिवासी नेता को नहीं बनाया प्रभारी

 
Ranchi: भाजपा मिशन 2024 को लेकर झारखंड में सांगठनिक फेरबदल कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहले 44 प्रदेश पदाधिकारियों की अपनी टीम बनाई. इसके बाद सभी लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक बनाये गये. भाजपा की नजर मुख्य रूप से झारखंड के एसटी सुरक्षित 5 लोकसभा और 28 विधानसभा सीटों पर है. इसे देखते हुए बाबूलाल मरांडी ने अपनी 44 सदस्यीय नई टीम में आदिवासी नेताओं को तरजीह दी. लेकिन लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक (42 पदाधिकारियों) के चयन में आदिवासी नेताओं को दरकिनार कर दिया गया. 14 में से एक भी प्रभारी और संयोजक आदिवासी नहीं हैं. वहीं 14 सह संयोजकों में से सिर्फ 3 ही आदिवासी चेहरे हैं. इसे भी पढ़ें -CRPF">https://lagatar.in/action-of-registering-fir-against-crpf-is-wrong-governor/">CRPF

के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का एक्शन गलत: राज्यपाल

आदिवासी बहुल कोल्हान, संथाल प्रमंडल का प्रभार गैर आदिवासी नेताओं को

2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुख्य रूप से आदिवासी बहुल कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडल में जोरदार झटका लगा था. 2019 में भाजपा ने कोल्हान के सिंहभूम लोकसभा (सीटिंग सीट) को गंवा दिया. वहीं उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कोल्हान की आदिवासी सुरक्षित 9 सीटों के साथ-साथ सभी 14 विधानसभा सीटों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. उधर संथाल परगना प्रमंडल के राजमहल संसदीय सीट भी 2019 में भाजपा हार गई. उसके 18 में 8 एसटी सुरक्षित विधानसभा सीटों पर भी भाजपा हार गई थी. इस लिहाज से उम्मीद की जा रही थी कि कम से कम संथाल और कोल्हान के लोकसभा सीटों पर भाजपा आदिवासी नेताओं को लगाएगी, लेकिन इसके विपरीत दोनों प्रमंडलों में गैर आदिवासी और सवर्ण नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

संथाल और सिंहभूम में नियुक्त 12 में से सिर्फ एक पदाधिकारी आदिवासी

संथाल परगना के तीन लोकसभा सीटों में से दो राजमहल और गोड्डा आदिवासी सुरक्षित लोकसभा सीट हैं. भाजपा ने राजमहल का प्रभारी राकेश प्रसाद को बनाया है. वहीं अनंत ओझा संयोजक बनाये गये हैं. सिर्फ सह संयोजक दुर्गा मरांडी आदिवासी समुदाय से हैं. वहीं दुमका का प्रभार पूर्व मंत्री राज पलिवार को दिया गया है. विधायक रणधीर सिंह संयोजक और निवास मंडल सह संयोजक हैं. कुल मिलाकर संथाल की तीनों सीटों के लिए बनाये गये 9 पदाधिकारियों में से सिर्फ 1 जनजातीय समुदाय से हैं. वहीं कोल्हान के चाईबासा संसदीय सीट के लिए नियुक्त प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी, संयोजक संजू पांडेय और सह संयोजक शशिभूषण सागर भी गैर आदिवासी हैं. एसटी सुरक्षित खूंटी और लोहरदगा के प्रभारी भी गैर आदिवासी हैं. खूंटी का प्रभार जहां रविंद्र राय को दिया गया है, वहीं मनोज सिंह लोहरदगा के प्रभारी बने हैं. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही