Ramgarh : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मंच संचालन महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजन फौजी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद हजारीबाग लोकसभा डॉ. यदुनाथ पांडे एवं जिला प्रभारी शशिभूषण भगत उपस्थिति थे.बैठक की शुरुआत स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें– पलामू">https://lagatar.in/palamu-district-bjp-working-committee-meeting-brainstorming-on-the-strength-of-the-party/">पलामू
जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पार्टी की मजबूती पर मंथन
मनीष जायसवाल ने 254 टीबी मरीजों को लिया गोद, स्कूल 15 तक बंद समेत 3 खबरें
जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पार्टी की मजबूती पर मंथन
`भाजपा में असंभव को संभव करने की क्षमता`
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता द्वारा विषय प्रवेश करवाते हुए कहा कि हमें डाटा प्रबंधन हेतु जिला से मंडल स्तर तक तैयारी करनी चाहिए और 25 जनवरी तक उपचुनाव को देखते हुए सभी शक्तिकेंद्रो की बैठक कर पन्ना प्रमुख तय करने के कार्य को परिपूर्ण करें. परिचय सत्र के बाद मंचस्थ प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने रामगढ़ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हवाले से कहा कि हम दो सीट से आज बहुमत तक पहुंचने वाले विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. असंभव को भी संभव बनाने की क्षमता है. इसे भी पढ़ें– विधायक">https://lagatar.in/mla-manish-jaiswal-adopted-254-tb-patients-school-closed-till-15-including-3-news/">विधायकमनीष जायसवाल ने 254 टीबी मरीजों को लिया गोद, स्कूल 15 तक बंद समेत 3 खबरें
Leave a Comment