Search

 
 
 

भाजपा नहीं चाहती कि झारखंड आगे बढ़े : कल्पना सोरेन

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने रविवार को खूब पसीना बहाया. वे रविवार को गिरिडीह प्रखंड में महिलाओं से मिलीं. उन्हें पेंशन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया. कल्पना सोरेन ने आश्वासन दिया कि जो समस्याएं हैं, उसका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा. उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी के बेटे और भाई हेमंत द्वारा सर्वजन पेंशन योजना शुरू की गयी. जिससे राज्य के 36 लाख बुजुर्ग, विधवा, एकल और परित्यक्त महिला और दिव्यांगजनों को हक-अधिकार से जोड़ा गया. सोचिए, भाजपा ने 20 साल राज्य में शासन कर जानबूझकर लाखों लोगों को अपने अधिकार से वंचित रखा था. भाजपा नहीं चाहती कि झारखंड आगे बढ़े और झारखंडवासियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो. इसके अतिरिक्त कल्पना सोरेन अपने विधानसभा के कई क्षेत्रों एवं पंचायतों को दौरा किया और बात करके समस्याओं के बारे में जाना. उन्होंने इस दौरान हेमंत सोरेन द्वारा 4 साल में और अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देना है. क्योंकि ये लोग नहीं चाहते हैं कि आदिवासी-मूलवासी तरक्की करें, उन्हें उनका हक मिले. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/jmm-cornered-bjp-on-the-chargesheet-filed-in-the-first-jpsc-appointment-scam-case/">JMM

ने प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में दायर चार्जशीट पर भाजपा को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही